अदरक(GINGER ) के फायदे और उसके विभिन्न उपयोग

अदरक खाद्य पदार्थ के साथ साथ औषधि  में भी उपयोग :-


                          सदियों से अदरक का उपयोग अलग अलग प्रकार से होता आ  रहा है।  अक्सर अदरक का उपयोग  हम घर की रसोई में तो करते ही है ,साथ में अदरक औषधि के रूप में भी खूब उपयोगी है।  अदरक को सूखा कर उसको सोंठ के रूप में  अथवा उसका रस निकाल कर उसका उपयोग किया जाता है।  उसके साथ उसके अर्क का  उपयोग अन्य खाद्य पदार्थो में  और कभी  कभी कॉस्मेटिक में भी किया जाता है। 
घर के रसोई में अलग अलग खाद्य सामग्री बनाने में अदरक का उपयोग होता है ,चाय से लेकर सब्जी दाल पुलाव कोई भी खाद्य सामग्री बनाने में अदरक का उपयोग होता है। 

   अदरक का स्वास्थ्य पर  असर :-

                       अदरक की सुगंध और उसका स्वाद उसमे रहे हुये कुदरती तेल में से आती है जिसे जिंजरोल के  नाम से पहचाना जाता है।  इसके साथ अदरक का स्वास्थ्य सम्बंधित बीमारियों  में भी  कई उपयोग है आइये जानते अदरक के अलग अलग लाभ ,
  • अदरक में जिंजरोल है जो एक शक्तिशाली एंटी इंफ्लामेटोरी ,एंटी ऑक्सीडेंट है जो पाचन में बहुत उपयोगी है। 
  • चक्कर या उलटी आती हो तो अदरक का एक छोटा टुकड़ा मुँह में रखकर चूसने से  आराम मिलता है। 
  • अदरक चक्कर या उलटी की  दूर करने के साथ साथ कई बार महिलाओं में मॉर्निंग सिकनेस रहता है  और कई बार ओप्रेसन  बाद उलटी  समस्या होती रहती है उस समय अदरक बहुत सहायक है। 
  • कैंसर  के मरीज को अदरक का सेवन  बहुत लाभकारी  है। 
  • फ्लू  बुखार  दरमियान मुँह बेस्वाद हो जाता है उस समय अदरक का रस चूसने से राहत मिलती है। 
  • अदरक के  सेवन से शरीर के  नसों के दर्द ,सूजन  में  राहत मिलती है। 
  • ऑस्टिओ आर्थराइटिस के मरीज के लिए अदरक बहुत  लाभकारी है। 
  • अदरक के सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल   रहता है और ह्रदय से सम्बंधित रोग होने की सम्भावना कम  हो जाती है। 
  • किसी भी प्रकार की अपच की समस्या को दूर करने में अदरक बहुत सहायक है। अदरक के रस का सेवन करने से किसी  प्रकार की अपच की तकलीफ दूर  जाती है। 
  • सामान्य रूप से महिलाओं में मासिकचक्र  दरमियान पेट में दुखाव होता रहता है उस समय  अदरक का पावडर लेने से आराम मिलता है 
  • अदरक का सेवन करने  मोटापा कम होता है। 
  • अदरक दिमाग को सक्रिय बनाता है  तथा अल्ज़ाइमर जैसे रोगो के सामने रक्षण करता है। 

सेहत के लिए अदरक के अनेक फायदे :

Image result for navratri kyu manate hai
  1. स्वास सम्बन्धी समस्या :-    
           जिन्हे स्वास सम्बन्धी  समस्या है उनके लिए अदरक बहुत  ही असरकारक  औषधि है , एंटीहिस्टामाईन गुण  होते है जो किसी भी प्रकार  एलर्जी को ठीक करने में मदद करते है ,सर्दी  जुकाम जैसी समस्या के लिए  सदियों से अदरक का इस्तेमाल  किया जा रहा है। नाक बंद  हो जाने पर या छाती में कफ जम जाने पर अदरक की चाय  पीने  से राहत मिलती है।

      2 . पाचन :-  

               अदरक के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है ,इसके अलावा गैस के कारण होने वाली  पेट  में ऐंठन  की समस्या और दस्त की समस्या से  रा हत मिलती है। 

      3 .कैंसर :- 
                           कई शोधों में यह बात भी साबित हुई है कि अदरक कैंसर से बचाने में मदद करता है। शोध में पाया गया है कि अदरक के अंदर कैंसर रोधी गुण मौजूद हैं, जो महिलाओं को स्तन कैंसर और गर्भाशय कैंसर से बचाते हैं।  जिन्हें कैंसर की बीमारी होती है, उन्हें कीमोथैरेपी दी जाती है। कीमोथैरेपी के बाद रोगी को जी-मिचलाने की समस्या होती है। 

      4   मासिक धर्म  में राहत :-
                   
                             अदरक के औषधीय गुण मासिक धर्म में भी फायदा पहुंचाते हैं। एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि अदरक मासिक धर्म से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो एक प्राकृतिक दर्द निवाकर का काम करते हैं। ऐसे में, मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए अदरक का इस्तेमाल किया जा सकता है। 


Previous Post
Next Post
Related Posts

0 comments: