अदरक(GINGER ) के फायदे और उसके विभिन्न उपयोग

अदरक खाद्य पदार्थ के साथ साथ औषधि  में भी उपयोग :-


                          सदियों से अदरक का उपयोग अलग अलग प्रकार से होता आ  रहा है।  अक्सर अदरक का उपयोग  हम घर की रसोई में तो करते ही है ,साथ में अदरक औषधि के रूप में भी खूब उपयोगी है।  अदरक को सूखा कर उसको सोंठ के रूप में  अथवा उसका रस निकाल कर उसका उपयोग किया जाता है।  उसके साथ उसके अर्क का  उपयोग अन्य खाद्य पदार्थो में  और कभी  कभी कॉस्मेटिक में भी किया जाता है। 
घर के रसोई में अलग अलग खाद्य सामग्री बनाने में अदरक का उपयोग होता है ,चाय से लेकर सब्जी दाल पुलाव कोई भी खाद्य सामग्री बनाने में अदरक का उपयोग होता है। 

   अदरक का स्वास्थ्य पर  असर :-

                       अदरक की सुगंध और उसका स्वाद उसमे रहे हुये कुदरती तेल में से आती है जिसे जिंजरोल के  नाम से पहचाना जाता है।  इसके साथ अदरक का स्वास्थ्य सम्बंधित बीमारियों  में भी  कई उपयोग है आइये जानते अदरक के अलग अलग लाभ ,
  • अदरक में जिंजरोल है जो एक शक्तिशाली एंटी इंफ्लामेटोरी ,एंटी ऑक्सीडेंट है जो पाचन में बहुत उपयोगी है। 
  • चक्कर या उलटी आती हो तो अदरक का एक छोटा टुकड़ा मुँह में रखकर चूसने से  आराम मिलता है। 
  • अदरक चक्कर या उलटी की  दूर करने के साथ साथ कई बार महिलाओं में मॉर्निंग सिकनेस रहता है  और कई बार ओप्रेसन  बाद उलटी  समस्या होती रहती है उस समय अदरक बहुत सहायक है। 
  • कैंसर  के मरीज को अदरक का सेवन  बहुत लाभकारी  है। 
  • फ्लू  बुखार  दरमियान मुँह बेस्वाद हो जाता है उस समय अदरक का रस चूसने से राहत मिलती है। 
  • अदरक के  सेवन से शरीर के  नसों के दर्द ,सूजन  में  राहत मिलती है। 
  • ऑस्टिओ आर्थराइटिस के मरीज के लिए अदरक बहुत  लाभकारी है। 
  • अदरक के सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल   रहता है और ह्रदय से सम्बंधित रोग होने की सम्भावना कम  हो जाती है। 
  • किसी भी प्रकार की अपच की समस्या को दूर करने में अदरक बहुत सहायक है। अदरक के रस का सेवन करने से किसी  प्रकार की अपच की तकलीफ दूर  जाती है। 
  • सामान्य रूप से महिलाओं में मासिकचक्र  दरमियान पेट में दुखाव होता रहता है उस समय  अदरक का पावडर लेने से आराम मिलता है 
  • अदरक का सेवन करने  मोटापा कम होता है। 
  • अदरक दिमाग को सक्रिय बनाता है  तथा अल्ज़ाइमर जैसे रोगो के सामने रक्षण करता है। 

सेहत के लिए अदरक के अनेक फायदे :

Image result for navratri kyu manate hai
  1. स्वास सम्बन्धी समस्या :-    
           जिन्हे स्वास सम्बन्धी  समस्या है उनके लिए अदरक बहुत  ही असरकारक  औषधि है , एंटीहिस्टामाईन गुण  होते है जो किसी भी प्रकार  एलर्जी को ठीक करने में मदद करते है ,सर्दी  जुकाम जैसी समस्या के लिए  सदियों से अदरक का इस्तेमाल  किया जा रहा है। नाक बंद  हो जाने पर या छाती में कफ जम जाने पर अदरक की चाय  पीने  से राहत मिलती है।

      2 . पाचन :-  

               अदरक के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है ,इसके अलावा गैस के कारण होने वाली  पेट  में ऐंठन  की समस्या और दस्त की समस्या से  रा हत मिलती है। 

      3 .कैंसर :- 
                           कई शोधों में यह बात भी साबित हुई है कि अदरक कैंसर से बचाने में मदद करता है। शोध में पाया गया है कि अदरक के अंदर कैंसर रोधी गुण मौजूद हैं, जो महिलाओं को स्तन कैंसर और गर्भाशय कैंसर से बचाते हैं।  जिन्हें कैंसर की बीमारी होती है, उन्हें कीमोथैरेपी दी जाती है। कीमोथैरेपी के बाद रोगी को जी-मिचलाने की समस्या होती है। 

      4   मासिक धर्म  में राहत :-
                   
                             अदरक के औषधीय गुण मासिक धर्म में भी फायदा पहुंचाते हैं। एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि अदरक मासिक धर्म से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो एक प्राकृतिक दर्द निवाकर का काम करते हैं। ऐसे में, मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए अदरक का इस्तेमाल किया जा सकता है। 


स्किन समस्या से छुटकारा पाने के आसान टिप्स हिंदी में




स्किन की समस्या :-

आज के इस भाग दौड़ जिंदगी में हम अपने स्किन का ध्यान नहीं रख पाते। बाज़ार में बिकने वाली  केमिकल युक्त  क्रीम पावडर  हमारी त्वचा की निखार को छीन रहे है। ऐसे में कुदरत ने हमें बहुत सारे ऐसे खाद्य सामग्री और जड़ी बूटी दी हुयी है जिनसे हम अपनी त्वचा का निखार वापस ला सकते है।  उसके लिए हमें थोड़ी सी खाने पिने की चीजों में सावधानी बरतनी होगी। तो आइए जानते है कौन  कौन से ऐसे खाद्य  पदार्थ है जिनसे हम आसानी से चेहरे के दाग धब्बो ,कील मुहासे को हटा सकते है। 
सबसे पहले बात
करते है बेसन की। जो आज हर घर  में आसानी से मिल जाती है ,

बेसन:-

    बेसन  बेजान त्वचाडार्क स्किनपिंपल्सदाग धब्बों को दूर करने में उपयोगी होता है। इसका प्रयोग अनचाहे बालों से भी छुटकारा पाने के लिए भी कर सकते हैं। त्वचा के लिए बेसन के फायदे अनोखे होते हैं बस जरूरत है इसे जानने की।
बेसन एक ऐसा घरेलू सामग्री है जिसका प्रयोग रेसिपी बनाने के लिए किया जाता है लेकिन खाने के साथ साथ खूबसूरती बढाने के लिए भी इसका इस्तेमाल  किया जाता है। यह पूरी तरह नैचुरल होता है इसलिए इसका किसी प्रकार का कोई साइड इफैक्ट नहीं होता है।


बेसन का इस्तेमाल कर आप साफचमकती त्वचा पा सकती हैं जिससे सब की निगाहें आप पर टिकी रह जाएंगी। तो आइए आपको बताते है कि बेसन का इस्तेमाल आप अपनी खुबसूरती बढाने के लिए कैसे कर सकती हैं।बेसन को त्वचा पर ऐसे प्रयोग करें-
मुहांसे को करें पल में गायब:-
  बढती उम्र के साथ मुहांसो का असर आपके चेहरे पर दिखने लगता है इसके लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको  बेसन में हल्दी को मिलाकर चेहरे पर लगाना होगा। इस लेप को आप 15 मिनट के लिए छोड़ दें। जल्द ही मुंहासों पर असर दिखने लगेगा।

टैनिंग को खत्म करने में:-

  त्वचा की टैनिंग खत्म करने के लिए आपको  बेसन में  एक चुटकी हल्दी पाउडर,आधे नीबू का रस और  पानी को मिक्स कर लेप बनाएं और इसे अपने त्वचा पर 10 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें। पानी से धुल लें, धीरे-धीरे आपके त्चचा की टैनिंग खत्म हो जाऐगी।
रूखी त्वचा के लिए:-
    रूखी त्वचा से फ्री कराने में भी बेसन लाभकारी है।सर्दियों में रूखी त्वचा यानी ड्राई स्किन की समस्या अकसर हो जाती है।  इस के लिए बेसन में मलाई या दूध, शहद और 1 चुटकी हलदी मिलाएं  और इस लेप को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। सूखने पर पानी से धो लें इससे आपकी त्वचा में ग्लो आएगा और नमी भी बनी रहेगी।
ऑयली त्वचा में फायदेमंद:- 
    रूखी त्वचा के साथ-साथ बेसन ऑयली स्कीन पर भी कारगर साबित होता है। इसके लिए  बेसन और दही को मिला कर चेहरे पर लगाएं और 10  मिनट के बाद लेप को धो लें। साफ, चमकती त्वचा पर सब की निगाहें टिकी रह जाएंगी।

अनचाहें बालों को हटाने के लिए:-

       महिलाऐं चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान रहती हैं जिससे छुटकारा पाने के लिए ब्लीचिंग कराती हैं। इस परेशानी से भी बेसन आपको छुटकारा दिला सकता है। इस के लिए 2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच सरसों का तेल मिला कर  चेहरे पर लगाएं और हलके हाथों से मलें। इसे करने के बाद धीरे -धीरे आपकी यह परेशानी गायब हो जाएगी।