स्किन की समस्या :-
आज के इस भाग दौड़ जिंदगी में हम अपने स्किन का ध्यान नहीं रख पाते। बाज़ार में बिकने वाली केमिकल युक्त क्रीम पावडर हमारी त्वचा की निखार को छीन रहे है। ऐसे में कुदरत ने हमें बहुत सारे ऐसे खाद्य सामग्री और जड़ी बूटी दी हुयी है जिनसे हम अपनी त्वचा का निखार वापस ला सकते है। उसके लिए हमें थोड़ी सी खाने पिने की चीजों में सावधानी बरतनी होगी। तो आइए जानते है कौन कौन से ऐसे खाद्य पदार्थ है जिनसे हम आसानी से चेहरे के दाग धब्बो ,कील मुहासे को हटा सकते है।बेसन:-
बेसन बेजान त्वचा, डार्क स्किन, पिंपल्स, दाग धब्बों को दूर करने में उपयोगी होता है। इसका प्रयोग अनचाहे बालों से भी छुटकारा पाने के लिए भी कर सकते हैं। त्वचा के लिए बेसन के फायदे अनोखे होते हैं बस जरूरत है इसे जानने की।
बेसन एक ऐसा घरेलू सामग्री है जिसका प्रयोग रेसिपी बनाने के लिए किया जाता है लेकिन खाने के साथ साथ खूबसूरती बढाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह पूरी तरह नैचुरल होता है इसलिए इसका किसी प्रकार का कोई साइड इफैक्ट नहीं होता है।
बेसन का इस्तेमाल कर आप साफ, चमकती त्वचा पा सकती हैं जिससे सब की निगाहें आप पर टिकी रह जाएंगी। तो आइए आपको बताते है कि बेसन का इस्तेमाल आप अपनी खुबसूरती बढाने के लिए कैसे कर सकती हैं।बेसन को त्वचा पर ऐसे प्रयोग करें-
बढती उम्र के साथ मुहांसो का असर आपके चेहरे पर दिखने लगता है इसके लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको बेसन में हल्दी को मिलाकर चेहरे पर लगाना होगा। इस लेप को आप 15 मिनट के लिए छोड़ दें। जल्द ही मुंहासों पर असर दिखने लगेगा।
टैनिंग को खत्म करने में:-
त्वचा की टैनिंग खत्म करने के लिए आपको बेसन में एक चुटकी हल्दी पाउडर,आधे नीबू का रस और पानी को मिक्स कर लेप बनाएं और इसे अपने त्वचा पर 10 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें। पानी से धुल लें, धीरे-धीरे आपके त्चचा की टैनिंग खत्म हो जाऐगी।
रूखी त्वचा
के लिए:-
रूखी त्वचा से फ्री कराने में भी बेसन लाभकारी है।सर्दियों में रूखी त्वचा यानी ड्राई स्किन की समस्या अकसर हो जाती है। इस के लिए बेसन में मलाई या दूध, शहद और 1 चुटकी हलदी मिलाएं और इस लेप को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। सूखने पर पानी से धो लें इससे आपकी त्वचा में ग्लो आएगा और नमी भी बनी रहेगी।

ऑयली त्वचा
में फायदेमंद:-
रूखी त्वचा के साथ-साथ बेसन ऑयली स्कीन पर भी कारगर साबित होता है। इसके लिए बेसन और दही को मिला कर चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के बाद लेप को धो लें। साफ, चमकती त्वचा पर सब की निगाहें टिकी रह जाएंगी।
रूखी त्वचा के साथ-साथ बेसन ऑयली स्कीन पर भी कारगर साबित होता है। इसके लिए बेसन और दही को मिला कर चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के बाद लेप को धो लें। साफ, चमकती त्वचा पर सब की निगाहें टिकी रह जाएंगी।
अनचाहें बालों को हटाने के लिए:-
महिलाऐं चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान रहती हैं जिससे छुटकारा पाने के लिए ब्लीचिंग कराती हैं। इस परेशानी से भी बेसन आपको छुटकारा दिला सकता है। इस के लिए 2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच सरसों का तेल मिला कर चेहरे पर लगाएं और हलके हाथों से मलें। इसे करने के बाद धीरे -धीरे आपकी यह परेशानी गायब हो जाएगी।
0 comments:
Post a Comment