सिद्धि विनायक मंदिर :-
सिद्धि विनायक मंदिर गुजरात के खेड़ा जिले के महेमदाबाद में स्थित है। यह मंदिर बहुत ही आकर्षक है ,इस मंदिर की बनावट भगवान गणेश की छबि के रूप में बनाया गया है ,जो लोगो को बहुत आकर्षित करता है। वैसे तो गुजरात में बहुत सारे मंदिर है जैसे सोमनाथ ,अम्बाजी ,पावागढ़ ,अक्षरधाम लेकिन अब सिद्धि विनायक मंदिर देश का सबसे विशाल मंदिर गिना जाता है। अहमदाबाद से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर वात्रक नदी के किनारे यह मंदिर बनाया गया है ,यह मंदिर बच्चो के पिकनिक के लिए भी बहुत बढ़िया स्थान है।
मंदिर की स्थापना :-
सिद्धि वियनायक मंदिर की स्थापना(भूमि पूजन) 9 March 2011 दिन बुधवार (Wednesday ) को हुआ था। मंदिर के संचालक श्री नरेंद्र भाई पुरोहित ने मंदिर का निर्माण करवाया था, मंदिर में मुंबई के 'सिद्धिविनायक मंदिर' से लाई गई ज्योत की स्थापना की गई है और इसीलिए मंदिर का नाम भी ‘सिद्धिविनायक’ रखा गया है।

मंदिर का निर्माण स्थल :-
निर्माण स्थल :-6 लाख स्कवेयर फ़ीट
लम्बाई :- 120 फ़ीट
ऊचाई :-71 फ़ीट
चौड़ाई :-80 फ़ीट
मंदिर का कुल खर्च :-
मंदिर को बनवाने में कुल लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत का खर्च हुआ था।
मंदिर की व्यवस्थाएं :-
- मंदिर में जाने के लिए सीढ़ियों के साथ लिफ्ट की व्यवस्था है।
- विशाल पार्क और फुहारे की व्यवस्था
- विशाल वाहन पार्किंग की व्यवस्था जिसमे 50 बसे,500 कारे और 2000 भी ज्यादा 2 व्हीलर पार्क हो सकेंगे।
- मंदिर के बीचो बिच स्वस्तिक आकार के फूलो के बगीचे बनाये गए गए है।
- मंदिर के दाहिने तरफ विशाल कैंटीन की व्यवस्था है।
- मंदिर के बाये तरफ होटल की व्यवस्था है जिसमे AC और NON AC कमरे है
- बच्चो के खेलने के लिए खेल क्रीड़ा की व्यवस्था
मंदिर के अन्य फोटो :-
मंदिर के अंदर गणेश जी की मूर्ति के साथ उनके कई
और भी कई सारे रूपों के दर्शन देखने को मिलते है अलग अलग देशो में
गणेश जी को किस नाम से पुकारते है वह सारी तस्वीरें वहां देखने को मिलता है।